मॉस्क ना पहनने पर सपा नेता का कटा चालान, अचेत होकर गिरे, अस्पताल में हुई मौत
जनसंदेश न्यूज़
लखनऊ। यूपी में कोरोना के नियमों को लेकर पुलिस सख्त रूख अपनाये हुए है। मॉस्क ना पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई रही है। इसी बीच यूपी के सीतापुर में एक ऐसी घटना हो गई। जिससे हर कोई हैरत में पड़ गया। जहां पुलिस ने मॉस्क ना पहनने पर सपा नेता का चालान काट लिया गया। इसी बीच अचेत होकर वें वहीं गिर गये। लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई।
सीतापुर जिले के रेउसा थाना इलाके के अज्जेपुर निवासी सेवता विधानसभा के पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष बिलाल खां अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। रेउसा चौराहे पर पुलिस ने उनको रोक कर मॉस्क ना पहनने के कारण चालान काट दिया। इसके बाद चेकिंग स्थल पर ही बिलाल खां का स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें सीएचसी रेउसा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी आकस्मिक मौत हो गई। डॉक्टर असद खालिद का कहना है कि उन्हें बेहोशी की हालत में लगाया गया था। अटैक की वजह से उनकी मौत हुई है।