मीरजापुर के विभिन्न क्षेत्रों से मिला 33 नया पॉजिटिव केस, टोटल केस हुए 779



जनसंदेश न्यूज 
मीरजापुर। जनपद में शुक्रवार को 1254 रिपोर्ट प्राप्त हुआ। जिसमें 33 रिपोर्ट पॉजिटिव रहा, जबकि 1224 रिपोर्ट नेगेटिव हैं। इस प्रकार जनपद में फुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या शुरू से 779 हो गई। वहीं 331 लोग ठीक हो गए, जबकि शुक्रवार को 9 लोग स्वस्थ हुए। जबकि जनपद में अभी इन 33 नए मरीजों को लेकर कुल 431 एक्टिव केश हैं। 
शुक्रवार को प्रात रिपोर्ट में फतहां से एक महिला, साईं धाम से एक पुरुष, पैरिया टोला से एक पुरुष, छोटी बसही से एक महिला, डी जे कॉलोनी से 1 पुरुष तथा 1 महिला, देहात कोतवाली से एक पुरुष, भटवा पोखरी से एक पुरुष, पक्की सराय से एक पुरुष, खरियट कला से एक पुरुष, माता प्रसाद माता भीख से एक पुरुष, सिरसी गहरवार से एक पुरुष, नई बस्ती रोडवेज से एक पुरुष, लठिहवा पांडेयपुर से एक पुरुष, हलिया से दो महिलाएं, रमई पट्टी से दो पुरुष, तारकापुर से एक महिला, घंटाघर से 1 पुरुष तथा 1 महिला, आवास विकास कॉलोनी से एक पुरुष, कमासिन से एक महिला, लाल दरवाजा एवं बालवीर चुनार से 1 पुरुष तथा 1 महिला, सुपंथा विंध्याचल से एक पुरुष, लालगंज से एक पुरुष व एक महिला, दुर्गा देवी से एक पुरुष, कतवारू का पूरा से एक पुरुष, पुलिस लाइन से एक पुरुष, निगाही सिंगरौली मध्य प्रदेश का एक पुरुष, बल्ली का अड्डा प्ले वे स्कूल के सामने से एक पुरुष को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया। इस प्रकार जनपद में शुक्रवार को 23 पुरुष तथा 10 महिलाओं का रिपोर्ट पाजिटिव रहा। जनपद में अब तक 12 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार