.....तो इस कारण से पुनीत ने घर से दूर जाकर लगा ली फांसी, समाचार पढ़कर पुनीत के पिता को हुई जानकारी



जनसंदेश न्यूज़
कमालपुर/चन्दौली। धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव में सोमवार की सुबह मिली अज्ञात लाश की पहचान पुनीत सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी नौली पट्टी के रूप में हुई है। धीना थानाध्यक्ष अशोक मिश्र ने बताया कि मृतक पुनीत सिंह के पिता साधू सरण सिंह निवासी नौली पट्टी थाना धानापुर के है। मृतक अपने पिता साधु सिंह का इकलौता पुत्र था। घर पर खेती बारी नही है, बाहर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।
युवक बीते होली पर घर आया था। उसके बाद से ही लॉकडाउन में कोई काम न मिलने से गरीबी से तंग होकर रविवार के दिन दिन में ढाई बजे के करीब घर से निकला था। देर शाम तक काफी खोज बिन किया गया, परन्तु पुनीत कही नही मिला। पुनीत कैसे इतना बड़ा निर्णय लिया रविवार की रात कैसे आत्महत्या कर  लिया, यह सोच से परे है। 
पुनीत की मौत एक पहेली बनी हुई है। पिता साधु शरण सिंह ने कहा मंगलवार को सुबह अखबार मे सूचना छपने से पता चला कि पुनीत रैथा गांव के अगहर बीर बहुरिया नदी स्थित पेड़ पर रस्सी से फन्दा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। आनन-फानन में धीना थाने पहुंच कर फोटो से पहचान हुआ। जिसके बाद परिजन शव लेने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे।
मृतक की शादी आठ वर्ष पूर्व संगीता के साथ हुई थी। संगीता के पिता दान बहादूर सिंह निवासी पिथौरी जिला राबर्ट्सगंज ने बताया कि पुनीत को दिब्य 6 वर्ष, रोहन 3 वर्ष के साथ उसके पिता और पत्नी है। पुत्री संगीता की सांस भी 4 वर्ष पूर्व गुजर गई है। इसलिए घर में कलह नाम की कोई चीज नही, घटना कैसे घटी कोई नही बता सका।


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार