पंचतत्व में विलिन हुई अनिल राजभर की मां, नम आंखों से मंत्री ने दी मुखाग्नि



जनसंदेश न्यूज़
चहनियां/चंदौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मां फूला देवी की आकस्मिक मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार बलुआ स्थित गंगा किनारे घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके बेटे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दिया। इस दौरान घाट पर पूरा हुजूम उमड़ पड़ा। 
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मां फूला देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वें लखनऊ में थी। रात्रि में ही उनका शव सकलडीहा स्थित आवास पर लाया गया। शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर हुआ। मुखाग्नि उनके पुत्र कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दिया। घाट पर वीवीआइपी, मंत्री, विधायक व गणमान्य लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। आलम यह था कि घाट पर खड़े होने की जगह नही थी।



अंतिम संस्कार के दौरान मंत्री दया शंकर दयालु, लक्ष्मण आचार्य, विधायक सुशील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, भाजपा नेता व जंगीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्‍याशी कुंवर रमेश सिंह पप्‍पू, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, सूर्यमुनि तिवारी, अरविंद पांडेय, दीपक जायसवाल सहित कई दिग्गज मौजूद थे।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार