घरातियों-बारातियों के बीच हुआ विवाद, बगैर दुल्हन के ही लौटा दुल्हा



जनसंदेश न्यूज़
बलिया। उभॉव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव में रविवार को लड़की के दरवाजे पर नाचते गाते बारात पहुंची। मांगलिक गीतों के बीच मंत्रोच्चार के साथ द्वार पूजा सम्पन्न हो गया। इसी बीच किसी बात को लेकर लड़की और लड़का पक्ष में विवाद हो गया। सुबह बिना दुल्हन लिए ही बारात वापस चली गयी।
उभांव  थाना क्षेत्र के ही सिसंयर कलां गांव से रविवार को बारात पिपरौली बड़ागांव में आयी थी। लड़की पक्ष द्वारा बारात का बड़े ही अच्छे तरीके से आदर सत्कार किया गया। द्वारपूजा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर पूरी रात घराती और बराती के बीच वाद-विवाद के साथ ही मान-मनौव्वल होता रहा। सुबह तक जब मामला नहीं सुलझा तो इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान व गांव के अन्य संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा मामले में हस्तक्षेप किया गया, तब भी लड़के पक्ष वाले शादी के लिए तैयार नही हुए। सुबह दूल्हा बगैर दुल्हन के ही बारात सहित वापस चला गया।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार