बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बॉयोपिक में निभाई थी मुख्य भूमिका
जनसंदेश न्यूज़
मुंबई। बॉलीवुड से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां प्रतिभाशाली और युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेता सुशांत सिंह ने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में आत्महत्या की। सूचना के मुताबिक घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी।
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मूल रूप से बिहार स्थित पूर्णिया के निवासी थे। एकता कपूर के मशहूर धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले सुशांत की बॉलीवुड में पहली फिल्म ‘काय पो छे!’ थी। जिसमें सुशांत के अभिनय की खूब तारीफ भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बॉयोपिक में सुशांत ने शानदार अभिनय किया था।