भाजपा नेता ने पड़ोस के छत पर सोई महिला के साथ किया दुष्कर्म, एसएसपी से न्याय की गुहार
जनसंदेश न्यूज़
उतरांव/प्रयागराज। उतरांव थाना क्षेत्र के बरेठी बाजार की रहने वाली एक महिला के साथ उसके घर के बगल में रहने वाले भाजपा नेता ने दुष्कर्म किया। महिला को गाली और जान मारने की धमकी दी गयी।
बरेठी बाजार निवासी महिला पांच जून की रात छत पर सोई थी। आरोप है कि रात लगभग साढ़े ग्याहर बजे पड़ोस के भाजपा नेता छत पर पहुंच कर जबरन दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि वही साथ मे एक अज्ञात युवक भी था जो महिला के दोनों हाथों को पकड़ा था। महिला का यह भी आरोप है कि कही शिकायत करने पर पीड़ित महिला को गाली और जान मारने की धमकी दी गयी। दुष्कर्म के बाद पीड़ित महिला अपनी आप बीती घर के लोगो को बताई। पीड़ित महिला एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर दुष्कर्म करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगायी है। वही भाजपा नेता से महिला सहमी हुई है तथा पूरे परिवार पर भाजपा नेता से खतरा मंडरा रहा है।