बड़ा हादसा: भूस्खलन में गई 20 लोगों की जान, कई लोग घायल, राहत बचाव कार्य जारी


जनसंदेश न्यूज़
असम। कोरोना वायरस के महामारी के दौर में देश कई गंभीर संकटों से जूझ रहा है। असम में मंगलवार को हुए भूस्खलन में एक साथ 20 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल बताये जा रहे है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि अभी अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है, लेकिन राहत बचार्व कार्य शुरू कर दिया गया है। 
बाढ़ से घिरे असम के बराक वैली क्षेत्र के तीन जिलों में मंगलवार को अचानक भूस्खलन हो। जहां करीम गंज जिले में कम से कम 6 लोग, वहीं काचर व हैलाकांदी जिले में 7-7 लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के बाद राहत बचाव कार्य जोर शुरू कर दिया गया है। 
कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण असम में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसमें राज्य के 7 जिले- तिनसुकिया, डिब्रुगढ़, वेस्ट कार्बी आंगलोंग, नागांव, होजाई, गोलपाड़ा और नलबाड़ी के 356 गांव प्रभावित है। बाढ़ के कारण लाखों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ ने 2,678 हेक्टेयर्स की फसल को बर्बाद किया है और 44,331 मवेशियों और 9,360 मुर्गीपालन पर असर हुआ है।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

चकिया प्रीमियर लीग के फाइनल में केजीएन क्लब ने धनावल को दी शिकस्त, यह रहे मैच के हीरो