यूपी का कौन जनपद किस जोन में देखिए पूरी लिस्ट, इस प्रकार मिल सकती है छूट.....
जनसंदेश न्यूज़
लखनऊ। सरकार द्वारा लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को एक बार फिर बढ़ाते हुए 17 मई तक कर दिया गया है। हालांकि इस बार सरकार द्वारा विभिन्न जनपदों को रेड, आरेंज और ग्रीन जोन में बांट कर कार्य करने जा रही है। जिसके तहत रेड जोन में किसी प्रकार की कोई रियायत नहीं दी जायेगी। वहीं आरेंज जोन में थोड़ी छूट और ग्रीन जोन में उससे ज्यादा छूट दी जायेगी।
हालांकि सरकार द्वारा लॉकडाउन बढ़ाये जाने के बाद लोगों यह जानने के लिए उत्सुक है कि उनका जनपद किस जोन में है और उसमें क्या रियायत दी जायेगी। जैसा कि आप जानते है कि रेड जोन में सारे नियम पूर्ववत रहेंगे। केवल कुछ रियायत दी जा सकती है, वें भी उन इलाकों में जहां हॉट स्पॉट नहीं है। वहीं आरेंज जोन में सशर्त छूट दी जा सकती है। वहीं ग्रीन जोन में भी छूट दिये जाने का प्रावधान है।
जानिए किस जोन में कौन जनपद...