संक्रमितों का बना रिकार्ड, 24 घंटे में जद में आए पांच हजार, आंकड़ा 91 हजार के पार, 120 की मौत, महाराष्ट्र और गुजरात में हाहाकार जारी


जनसंदेश न्यूज 
नईदिल्‍ली। लाख कोशिशों के बावजूद भारत में कोरोना संक्रमण का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को पांच हजार संक्रमित मिले जो रेकार्ड है। यह पिछले दो माह से सबसे ज्यादा है। यूं कहें तो यह महामारी के बढ़ने का संकेत है। 120 लोगों की मौत हुई है। कुल मौतों की संख्या 2897 हो गयी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 91,381 हो गई है। रविवार को दिल्ली में 422, राजस्थान में 233, ओडिशा में 91, कर्नाटक में 54, आंध्रप्रदेश में 25, हरियाणा में 7 और असम में 3 मरीज मिले। ये आंकड़े ूङ्म५्र1ि9्रल्ल्िरं.ङ्म१ॅ और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 90 हजार 927 संक्रमित हैं। 34581 ठीक हो गए हैं। 53836 एक्टिव केस इस समय हैं। पूरे देश में दस राज्य ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना का आंकड़ा इतना बढ़ा रखा है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1606 जबकि गुजरात में 1057 केस आए। तमिलनाडु- 477, यूपी में 201, एमपी में 194, बिहार में 161, बंगाल में 115 और जम्मू कश्मीर में 108 केस मिले। देश के पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मौत हुई। इनमें महाराष्ट्र 67, गुजरात19, यूपी नौ, पश्चिम बंगाल सात, दिल्ली छह शामिल हैं।  
महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 30706 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 7088 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस राज्य में अब तक सबसे अधिक 1135 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। राजधानी में कोरोना वायरस के अब तक 9333 मामले आ चुके हैं। कोविड-19 महामारी से जहां 129 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 3926 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद कोविड-19 ने सबसे ज्यादा गुजरात में तबाही मचाई है। गुजरात में कोरोना के दस हजार मामले पार कर चुके हैं। यहां 10988 मामले अब तक आए हैं, जिनमें 625 लोगों की मौत हो चुकी है और 4308 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  मध्य प्रदेश भी कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 4789 हो गई है, जिनमें से 243 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा, 2315 लोग ठीक हो चुके हैं। तमिलनाडु में 10,585 लोग संक्रमित हैं जबकि मौत 74 की हुई है।


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

चकिया प्रीमियर लीग के फाइनल में केजीएन क्लब ने धनावल को दी शिकस्त, यह रहे मैच के हीरो