प्रधानों के संपत्ति की होगी जांच! दौड़ रही खबरों से प्रधानों के बीच बढ़ी बेचैनी, राजनैतिक सरगर्मी भी तेज
राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय बनी सोशल मीडिया पर चल रही खबर
जनसंदेश न्यूज़
बलिया। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कुछ अलग होगा। क्या होगा? यह तो आने वाला दिन बतायेगा, लेकिन जो भी होगा वह लोकतंत्र को मजबूत करने वाला होगा। सोशल मीडिया पर प्रधानों की संपति की जांच की खबर राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। यदि जांच में किसी प्रधान की संपति आय से अधिक होगी तो वह चुनाव मैदान से बाहर भी हो सकता है। वैसे, प्रधानी का चुनाव अब तक मजबूत लोगों के ही पक्ष में रहा है। यदि आरक्षण में मजबूत लोग चुनाव मैदान से बाहर भी हुए तो दिमाग का इत्तेमाल करके अपने चेला या नौकर को चुनाव लड़ाते है और प्रधानी पर कब्जा बरकरार रखते हुए गांव में अपनी फिजां बनाये रहते है।
कुछ अलग होगा प्रधानी का चुनाव
बलिया। यदि शासन सख्त हुआ तो इस बार प्रधानी का चुनाव कुछ अलग हो सकता है। मतदाता पहचान पत्र को यदि आधार कार्ड से जोड़ दिया गया तो वोट की खरीददारी बन्द हो जायेगी और सही लोग चुनकर गांव का प्रधान बनेंगे।
सही खर्च से बदल जायेगी गांव की तस्वीर
बलिया। आज का नौजवान पढ़े-लिखे लोगों को ही पसंद करता है। सरकार के खजाने से निकला धन यदि सही तरीके से गांव के विकास मे खर्च हो तो गांव किसी शहर से कम नहीं होगा। गांव मे विकास की रफ्तार बढेगी।