मुकेश बने जायसवाल युवा क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष
जनसंदेश न्यूज़
वाराणसी। शहर निवासी मुकेश जायसवाल को जायसवाल युवा क्लब का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल की संस्तुति पर जायसवाल युवा क्लब के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार विष्णु शिवहरे ने इनको जायसवाल युवा क्लब का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। मुकेश को युवा क्लब का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद प्रदेश महामंत्री केशव सिंह शिवहरे ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। वहीं वाराणसी के जायसवाल समाज के लोगों ने भी मुकेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के साथ बधाई दी।