चकिया में व्यापारी प्रतिनिधियों का प्रदेश मंत्री ने किया सम्मान, बोलें आप सभी भी हैं कोरोना वारियर्स
जनसंदेश न्यूज़
चकिया/चंदौली। पूर्व विधायक व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवतपस्या पासवान के पंकज दुबे ने बुधवार को व्यापारी प्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा लॉकडाउन की अवधि में व्यापारी हितों को लेकर किये गये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा व्यापारी प्रतिनिधि मंडल के कार्यों से चकिया नगर के व्यापारी काफी लाभान्वित हुए है और उनको विभिन्न समस्याओं से निजात मिला है।
उन्होंने चकिया व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल व उपाध्यक्ष शुभम मोदनवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी एवं लाकडाउन मे जहां लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं व्यापार मंडल चकिया के पदाधिकारी गरीब एवं असहाय के बीच जा कर राशन सामग्री का वितरण करने के साथ ही व्यापारियों के पास जिला प्रशासन द्वारा जारी नई गाइड लाइन के बारे में समझाया। यहीं नहीं जिला प्रशासन तक व्यापारियों के समस्याओं को भी पहुंचाने का कार्य किया।
इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी अजय गुप्ता, शिवजी मद्धेशिया, हाफिजी, रामलाल वर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज दुबे, अध्यक्ष अरविंद मोदनवाल, सारांश केसरी, मंडल उपाध्यक्ष शुभम मोदनवाल, संदीप गुप्ता, बबलू चौहान मौजूद सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे।