आम तोड़ने के विवाद ने लिया रौद्र रूप, चटकी लाठियां, महिला सहित छह गंभीर


जनसंदेश न्यूज़                          
मुंगरा/बादशाहपुर/जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदानी गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे आम तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट में महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।                                                


उक्त थाना क्षेत्र के सैदनी ग्राम में आम तोड़ने के विवाद में पहले गाली गलौज शुरू हुआ और देखते ही देखते जमकर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से सैदानि गांव निवासी गुलाब चंद 40 वर्ष, दीपक कुमार 26 वर्ष, गायत्री 45 वर्ष, सुषमा देवी 40 वर्ष, नीरज 22 वर्ष, उमराई 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को परिजनों ने उपचार के लिए पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद चिकित्सक ने गुलाब, दीपक, उमाराई, सुषमा समेत कुल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शेष लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने छुट्टी दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची मुंगरा बादशाहपुर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

चकिया प्रीमियर लीग के फाइनल में केजीएन क्लब ने धनावल को दी शिकस्त, यह रहे मैच के हीरो