आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकारियों काेे दो दशक बाद पदोन्नति, वाराणसी केन्द्र पर अमरेन्द्र ने संभाला कार्यभार
जनसंदेश न्यूज़
वाराणसी। आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकरियों को दो दशक बाद पदोन्नति का तोहफा मिला है। आकाशवाणी वाराणसी में कार्यरत अमरेन्द्र कुमार को पदोन्नत करके केंद्र का कार्यभार सौंपा गया है। अमरेंद्र की तरह आकाशवाणी दूरदर्शन के कई अधिकारियों को सहायक निदेशक कार्यक्रम पद पर पदोन्नति हेतु 21 वर्षों तक इंतजार करना पड़ा।
आकाशवाणी और दूरदर्शन के अधिकरियो को दो दशक बाद पदोन्नति का तोहफा मिला है। देश में स्थित आकाशवाणी और दूरदर्शन के 69 कार्यक्रम अधिकारियों को प्रमोशन कर सहायक निदेशक पद पर पदोन्नति दी गई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, प्रसार भारती की ओर से आदेश जारी किया गया।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार/प्रसार भारती द्वारा पदोन्नति के पश्चात् आकाशवाणी वाराणसी में कार्यरत अमरेन्द्र कुमार ने आकाशवाणी वाराणसी केंद्र पर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उनके सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी। 21 वर्षों के इंतजार के बाद आकाशवाणी दूरदर्शन के अधिकारियों को सहायक निदेशक कार्यक्रम पद पर पदोन्नति होने से अधिकारियों के अंदर खुशी का माहौल रहा।