पुलकित सम्राट ने अपने फैंस से कहा, खुद के लिए घर पर बनाएं मॉस्क


सर्जिकल और एन 95 मास्क डॉक्टरों व वालंटियर्स के लिए छोड़ दें 

जनसंदेश न्यूज़
इंदौर। कोविड-19 संकट जिसने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है, पुलकित सम्राट इस दौरान काफी सक्रिय रहे है। अभिनेता संकट के इस समय में मदद करने के लिए वह सब कुछ कर रहे है जो वह कर सकते है। इस महामारी की व्यापक प्रकृति के कारण, एन 95 मास्क जैसी आवश्यक मेडिकल सप्लाय पर भी काफी असर पड़ा है, जो इस वायरस से लड़ने वालों के लिए सबसे ज्यादा जरुरी हैं। पुलकित सम्राट ने एन95 और सर्जिकल मास्क की कमी होने के कारण इस मुद्दे पर मदद करने काफैसला किया।
अभिनेता ने एक पहल की शुरूआत करते हुए लोगों से घर पर अपने खुद के लिए मास्क बनाने का आग्रह किया, ताकि प्रोफेशनल जरूरतमंदों को एन 95 मास्क मिल सके। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को घर पर ही अपना मास्क बनाने के लिए एक वीडियो शेयर किया, ताकि एन 95 मास्क को कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं को प्रदान किया जा सके। 
पुलकित ने अपने कैप्शन में लिखा, &-टीवी कृपया कर के हमारे डॉक्टरों और स्वयंसेवकों के लिए, जो इस कोरोना वायरस से लड़ रहे है उनके लिए, सर्जिकल या एन 95 मास्क छोड़ दें! इसे बनाना बहुत आसान है। आप इसे धो सकते हैं और पुनः प्रयोग में ला सकते है। &-टीवी एन 95 मास्क टेस्ट कणों के 95 प्रतिशत को ब्लॉक करने में मदद के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसलिए वे उन लोगों के लिए आवश्यक हैं जो वायरस का इलाज कर रहे हैं, घर पर रहने वाले लोगों को मास्क की आवश्यकता नहीं है। संकट के समय पुलकित बहुत मुखर रहे हैं। 
उन्होंने जनता कर्फ्यू में भाग लिया, लॉकडाउन से निपटने के लिए टिप्स शेयर कीं और लोगों से फ्रंट लाइन पर लड़ रहे डॉक्टर, सेवाकर्मी, पुलिस के बारे में सोचने का आग्रह किया। वह अपने प्रशंसकों को लगातार यह भी बता रहे हैं कि उन्होंने इस लॉकडाउन के दौरान अपना समय कैसे बिताया, उन्हें इस कठिन समय के दौरान प्रोडक्टिव होने के तरीके सिखाए। यह वीडियो इस स्टार द्वारा एक और पहल है, और हम देख सकते हैं कि वह इन कोशिशों के दौरान मदद करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार