हिन्दू युवा वाहिनी के चकिया नगर अध्यक्ष को मिली नई जिम्मेदारी, बनाये गये भाजयुमो के.....
हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष पद पर भी निभाते रहेंगे जिम्मेदारी
जनसंदेश न्यूज़
चकिया/चंदौली। हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सारांश केशरी को बुधवार को नई जिम्मेदारी मिली। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडे के निर्देशानुसार सारांश केशरी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का मंडल संयोजक चकिया बनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बुधवार को अपने आवास पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपते हुए अंगवस्त्रम् एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। हालांकि मंडल संयोजक बनाये जाने के बाद भी वें हियुवा के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिली नई जिम्मेदारी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाने का वादा करते हुए नवनियुक्त मंडल संयोजक ने बताया कि वे जाति धर्म से परे होकर पार्टी हित में कार्य करेंगे एवं अपनी टीम बनाकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों और सहयोग के बीच जाकर उनके हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पूर्णतः पालन किया गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने उन्हें बधाई देते हुए कोविड-19 संक्रमण के संकटकाल में बनाई गई प्रधानमंत्री केयर फंड में अधिक से अधिक लोगों को सहायता राशि भेजे जाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाने का संकल्प दिलाया गया।
नगर मंडल संयोजक बनाये जाने के बाद उनके हिदुवा के साथियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह (संतोष जी), मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु, समाजसेवी मनोज जायसवाल, जिला मंत्री अरविंद मोदनवाल, मंडल उपाध्यक्ष शुभम मोदनवाल, बबलू चौहान मौजूद रहे।