टेंपो चालक ने लगाई फांसी ,पहेली बनी खुदकुशी

 



रवि प्रकाश सिंह


कुएं पर नहाने गया था, आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस


वाराणसी। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के महेशपुर में निवासी दशरथ बिन्द (48) ने गुरुवार सुबह कुएं में रस्सी के सहारे फन्दा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के श्वसुर लालजी बिन्द ने पुलिस को तहरीर दी जिसपर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम  के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दशरथ बिन्द निवासी ग्राम जलालपुर पोखरी जिला मीरजापुर  के रूप में हुई। वर्तमान में वह महेशपुर में किराये पर रह कर आॅटो चलाता था।


परिजनों की माने तो गुरुवार की सुबह वह बाल्टी लेकर कुएं पर नहाने गया कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा की दशरथ बिन्द का शव कुएं की गराड़ी के सहारे कुएं में लटक रहा है।घटना की जानकारी होने के बाद मृतक के श्वसुर ने पुलिस को सूचना दिया और मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी। मौके से पुलिस को कोई सूसाइड नोट भी नही मिला है। मृतक ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की इसका कारण पता नहीं  हो सका।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

चकिया प्रीमियर लीग के फाइनल में केजीएन क्लब ने धनावल को दी शिकस्त, यह रहे मैच के हीरो

काशी विद्यापीठ में शोध के लिए निकलेगा आवेदन, अब साल में दो बार होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा