सुहागरात वाले दिन सास ने बहू का किया ‘वर्जिनिटी टेस्ट’, जेठ ने किया दुष्कर्म!


जनसंदेश न्यूज़
मध्यप्रदेश। आधुनिक समाज में महिलाओं को जितना संघर्ष घर के बाहर करना पड़ रहा है, उतना ही संघर्ष घर के अंदर भी करना पड़ रहा है। यहां पुरूषों से ज्यादा महिलाएं ही महिलाओं के शोषण का कारण बन रही है। कुछ ऐसा ही बेहद चौंकाने वाला मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से आया है। जहां एक सास ने अपनी नई नवेली बहू के साथ ऐसा व्यवहार किया। जिससे सुन कर कोई भी दंग रह जाये। 
महिला के अनुसार उसकी सास ने सुहागरात के पहले उसका कौमार्य परीक्षण (वर्जिनिटी टेस्ट) किया। 30 वर्षीय महिला ने अपने पति, सास-ससुर और जेठ पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि उसके जेठ ने उसका दुष्कर्म किया और जब उसने पति को यह बात बताई तो उसे धमकाकर चुप करा दिया। इसकी शिकायत महिला ने थाने में की है। 



विवाहिता ने बताया कि चार मई 2017 को उसकी शादी हुई थी। शादी की रात को सास उसे जबरन बाथरूम में ले गई और उसके निजी अंगों का परीक्षण करने लगी। जब इसके बारे में पति को बताया तो उसने मेरी बातों पर ध्यान नहीं दिया। यहीं नहीं एक दिन सास ने साफ-सफाई के बहाने जेठ के कमरे में भेज दिया। जहां जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

चकिया प्रीमियर लीग के फाइनल में केजीएन क्लब ने धनावल को दी शिकस्त, यह रहे मैच के हीरो

काशी विद्यापीठ में शोध के लिए निकलेगा आवेदन, अब साल में दो बार होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा