पूर्व भाजपा विधायक के करीबी को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, मौके पर पहुंची एसपी
जनसंदेश न्यूज़
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के करीबी भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोकी नाथ सिंह (50) को बाइक बदमाशों ने सोमवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटिहरा मोड़ पर गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर गाजीपुर की तरफ भाग निकले।
पेशे से अधिवक्ता त्रिलोकी नाथ सिंह रसड़ा अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष भी है। इनके हाथ गोली हाथ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि श्री सिंह अपने गांव मडेरा से कचहरी रसड़ा के लिए निकले थे, तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।