महिला अधिकारों के लिए एक होकर करना होगा कार्य-डा. वैशाली कुशवाहा


21वीं सदी की महिला गढ़ रही नित नये आयाम- तागे रीता ताखेरू


महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के हर वर्ग की महिला रही उपस्थित



जनसंदेश न्यूज 


नई दिल्ली। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी शक्ति, नारी स्वाभिमान, नारी की अतुलनीय क्षमता, नारी के विभिन्न रूपों के सम्मान को परिभाषित करने वाला ऐसा दिवस है जो नारी के अथाह स्वरूप को प्रेरणामयी गरिमा प्रदान करता है।



यह बातें रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजीव गाँधी विश्वविद्यालय, अरूणाचल प्रदेश के मुख्य ऑडिटोरियम में मैं समानता की पीढ़ी: स्त्री के समानता का अहसास विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर साकेत कुशवाहा की पत्नी प्रमुख समाज सेविका डा. वैशाली कुशवाहा ने अपने संबोधन में कही।



उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी में महिलाओं को उसके अधिकार के लिए एक होकर कार्य करना होगा। जिससे कि समाज में स्त्री के अधिकारों की सुरक्षा हो सकें साथ ही वह समाज में निर्णायण की भूमिका निभाते हुए हर फैसले लेने में सक्षम हो। तब ही जाकर स्त्री को समानता का अधिकार प्राप्त होगा।



वहीं प्रमुख उद्यमी तागे रीता ताखेरू ने कहा कि 21वीं सदी महिलाओं के उत्थान के लिए एक क्रांतिकारी सदी में रूप में साबित हो रहा है। आज स्त्री घर की ढ्योरी से निकलकर हर उस विधा में हाथ आजमा रही है, जिसमें अभी तक सिर्फ पुरूष वर्ग का वर्चस्व था। हमें समाज में समानता के लिए अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। एक बार अधिकार प्राप्त कर लिए तो समानता खुद ब खुद हमें प्राप्त हो जायेगा।



इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें महिलाओं द्वारा समाज में दिये गए योगदानों को दर्शाया गया। कार्यक्रम में विश्व विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों के साथ ही विभिन्न पदों पर कार्यरत महिला कर्मचारियों, कैम्पस में निवासित गृहणियों, छात्राओं ने मिलकर की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर डब्लूएस/आरसी की डायरेक्टर प्रो. ऐलिज़ाबेथ हैंग्सिंग, लीसा लोमडाक एवं राधे अमंग रही। 




Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार