जयमाल पर सहेलियों ने दुल्हन के कान में ऐसा क्या कहा कि कर दिया शादी से साफ इनकार? बगैर वधू लिये वापस लौटी बारात!



जनसंदेश न्यूज़
मार्टिनगंज/आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई दुबरा गांव में शादी के उत्सव के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब जयमाल के कार्यक्रम के बीच वर को देख दुल्हन ने वरमाला डालने से साफ इनकार करते हुए शादी से मना कर दिया। घराती-बाराती पक्ष ने काफी देर तक दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। अततः घंटों बाचतीत के बाद बगैर दुल्हन लिए बारात बैरंग वापस लौट गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।



सूचना के मुताबिक बरदह थाना क्षेत्र के लीला दुबारा गांव में रविवार की शाम रामनवल बिंद की पुत्री मीना की शादी थी। घर के अंदर बाहर पूरी तरह सजावट शादी की तैयारी चल रही थी। रविवार की शाम साजो सामान व बारातियों के साथ जौनपुर के खेतासराय कस्बे से दुल्हा आशीष बिन्द पुत्र रामजीत सज-धज कर आये हुए थे। द्वारचार के बाद सारी रस्म अदायगी हुई। 
नाचते-गाते बाराती दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। महिलाएं मंगलगीत गाई और दुल्हे की आरती उतारकर परछन किया। इसके बाद जब वरमाला के दुल्हन स्टेज पर आई तो अचानक दृश्य परिवर्तन हो गया। जहां मंगलगीत गाये जा रहे थे वहां सब अवाक रह गए। दुल्हन के साथ आई सहेलियों ने स्टेज पर दुल्हन के कान में ना जाने ऐसा क्या कहा कि दुल्हन जयमाल डालने व शादी करने से साफ इनकार कर दिया। 



दुल्हन के स्टेज से ही सबके सामने बोल दिया कि हमें लड़का पसंद नहीं है इसलिए हम शादी नहीं करेंगे। यह सुनते ही घराती-बराती के होश उड़ गए। सभी लोग घंटों लड़की को मनाते रहे। लेकिन लड़की मानने को तैयार नहीं थी। जबरदस्ती शादी कराने पर उसने जान देने की धमकी भी दी। अततः दोनों पक्षों के बीच घंटों चली वार्ता के बाद बारात बगैर दुल्हन लिये वापस लौट गई।
स्थानीय लोगों का कहना था कि विगत महीने ही वर-वधु मिले थे। आपस में बातचीत भी किए, तब ऐसा कोई बात नहीं था। जो आज शादी करने से इनकार कर दी। इस वाकये को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज है। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार