जयमाल पर बाराती और दुल्हा कर रहे थे दुल्हन का इंतजार, इतने में ‘बुलेट वाली दुल्हनियां’ की होती है धमाकेदार एंट्री और फिर.....


जनसंदेश न्यूज़
बिहार। बैंड-बाजा की धुन पर नाचते-गाते बाराती और घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे दुल्हे राजा सहित बाराती उस समय अवाक रह गए। जब जयमाल पर दुल्हन के इंतजार के दौरान ही बुलेट पर सवार होकर सालहों श्रृंगार किये दुल्हन की धमाकेदार एंट्री होती है। जिसके बाद दुल्हा बकायदा दुल्हन को बुलेट से हाथ पकड़ कर उतारता है, और हंसी-खुशी से दोनों का जयमाल और शादी का कार्यक्रम सम्पन्न होता है। बिहार के गया में इस बुलेट वाली दुल्हनिया के खूब चर्चे हो रहे हैं। 


बता दें कि 03 मार्च को बोधगया के टेकुना फार्म से रामपुर थाना के चिरैयाटांड़ में एक बारात आई थी। आम बारात की तरह यहां पर भी दूल्हा रथ पर सवार होकर दुल्हन के घर आया था। बारात चढ़त के बाद जयमाला की तैयारी होने लगी, बारातियों के साथ दूल्हे राजा भी जयमाला की स्टेज पर पहुंच कर दुल्हनिया के आने का इंतजार कर रहे थे। उतने में ही बुलेट पर सवार होकर आई दुल्हनिया की धमाकेदार तरीके से एंट्री होती है। 
दुल्हन निक्की ने बताया कि मैंने अपने परिवार और मोहल्ले में बहुत सी शादियों में देखा था कि लड़की डोली पर जाती हैं या फिर पैदल, लेकिन जिस तरह से युग बदल रहा है और लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। इसके लिए मैंने भी उस युग के साथ बुलेट पर सवार होकर अपने जीवनसाथी का हाथ थामा और नारी शक्ति की पहचान दी है। आज लड़की किसी से कम नहीं है, आज की लड़कियां हर वो काम कर सकती हैं जो एक युवक कर सकता है।
दूल्हा नीतीश ने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी होने वाली जीवनसंगनी अपनी ही शादी में इस तरह से अपनी वरमाला के लिए आएगी। जब मैंने उसे वरमाला के समय बुलेट पर आते देखा तो बहुत खुश हुआ और उसका दिल से स्वागत किया।


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार