शाहीन बाग में पकड़ी गई बुर्के वाली "बाला" को प्रधानमंत्री मोदी भी करते है ट्विटर पर फॉलो! जानिएं कौन है यह लड़की


जनसंदेश न्यूज़
नईदिल्ली। नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में बुधवार को बुर्का पहने एक हिन्दू युवती को पकड़ा गया। जो कि प्रदर्शनकारियों के बीच वीडियो बना रही थी। प्रदर्शन में शामिल मुस्लिम महिलाओं ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से कैमरा बरामद हुआ। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में उसकी पहचान गूंजा कपूर के नाम से हुई। जिसके बाद ये चर्चा में आई। उसके बाद से ही उनके बारे में खूब सर्च किया जा रहा है। जिसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गूंजा कपूर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी फॉलो करते है।
कौन है गूंजा कपूर
मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली गूंजा कपूर दक्षिण पंथी विचारधारा से प्रभावित है। वह यू ट्यूब पर राइट नैरेटिव नाम से अपना एक वीडियो पर भी चलाती है। मराठी और उड़िया भाषा की अच्छी जानकार के साथ एक विश्लेषक और लेखिका भी है। गंूजा कपूर कुछ दिन पहले भी अपने यू ट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमें उसने प्रोस्टेट के दौरान एक मुस्लिम महिला के बच्चे की ठंड से हुई मौत में मां की लापरवाही बताई थी। जिससे अच्छा रिस्पांस मिला था। गूंजा कपूर के यू-ट्यूट चैनल पर 5000 सस्क्राइबर है। वहीं ट्विटर पर उसके 22 हजार तथा फेसबुक पर 20 हजार फॉलोअर है। ट्विटर पर उसे प्रधानमंत्री मोदी भी फॉलो करते है। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार