सीरगोवर्धन पहुंची प्रियंका गांधी, बोली, रविदास जी ने कभी धर्म और जाति के आधार पर बैर करना नहीं सिखाया


दर्शन पूजन के बाद भक्तों के साथ लंगर का प्रसाद भी किया ग्रहण


रोड शो करते हुए पहुंची कार्यक्रम स्थल

जनसंदेश न्यूज़
वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार दोपहर सीरगोवर्धपुर स्थित सन्त रविदास मंदिर पहुंची। मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह मंदिर के लंगर में शामिल हुईं। उसके बाद निकट मैदान में आयोजित मुख्य पंडाल में चल रहे कार्यक्रम में शामिल हुईं। उसमें संतों ने उनका स्वागत किया। 
जहां प्रियंका ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मंदिर के दर पे मत्था टेकने का मौका मिला, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इंसान के अंदर भगवान देखना चाहिए। धर्म को बांट के नही देखना चाहिए। उन्होंने इशारों ही इशारों में सरकार को घेरते हुए कहा कि सबके आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए धर्म और जाति के आधार बैर नहीं किया जा सकता, लेकिन आज धर्म के नाम पे बांटा जा रहा है।



रविदास जी कहते थे कि राम-रहीम एक हैं। प्रत्येक को समान भाव से देखना चाहिए। समाज के अंदर हिंसा और नफरत के इस दौर में रविदास जी की वाणी को याद करें। वह सिर्फ बातों में न हो बल्कि उन उपदेशों को दिल में भी उतार कर अमल करें। हमें आपसी एकता आपसी एकता समानता के साथ सबका सम्मान करना चाहिए। 
प्रियंका ने भाईचारा का संदेश देते हुए कहा कि हर इंसान में भगवान रहता है। किसी से भी भेदभाव नहीं करना चाहिए। हमारे संविधान में भी भेदभाव न करने की कोशिश की गई है। सन्त शिरोमणि रविदास जी की सोच ही भारत की आत्मा है। ऐसे सन्त की जन्मस्थली पर आकर गौरवान्वित हूँ। हम सबमे भगवान का अंश है। हमें सन्तों की वाणी से सीख लेना चाहिए। पंडाल पहुंचने पर वह एक श्रद्धालु की तरह गद्दी नशीन सन्त निरंजन दास के चरणों में बैठी।



बाबतपुर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
इससे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान से उतरते ही प्रियंका गांधी का युवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अजय राय के अगुवाई में पूरे जोश के साथ उनका स्वागत किया। उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं ने प्रियंका को फूल मालाओं से लाद किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाहनों के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर के लिए रवाना हो गईं। उनके साथ पूर्व विधायक अजय राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे आदि भी थे।


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार