सीएम के आने पर काट दिया पीपल का हरा-भरा पेड़, महिलाएं करती थी पूजा
जनसंदेश न्यूज़
पड़ाव/चंदौली। पूरी दुनिया में वातावरण को शुद्ध रखने के लिए बड़े पैमाने वैश्विक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। लाखों करोड़ों की संख्या में जहां एक तरफ खुद उत्तर प्रदेश राज्य सरकार योगी के एक परियोजना हरीतिमा वृक्ष गंगा परियोजना 2018 में शुरू हुआ था। जिसके अंतर्गत गंगा के 200 मीटर इस पार 200 मीटर उस पार वृक्षारोपण किया जाना था।
वही इसके उलट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ का पड़ाव स्थित बन रहे पंडित दीनदयाल उद्यान और मूर्ति के निरीक्षण के लिए आने की तैयारी में विशाल पीपल का हरा पेड़ काट दिया गया। यह पेड़ अवधूत भगवान समाधि स्थल ग्राउंड के पास हुआ करता था। जिस वृक्ष की क्षेत्र की महिलाएं पूजा भी करती थी। यहां तक कि गर्मी के मौसम में उक्त ग्राउंड पर उक्त पीपल क्रीड़ा करने वाले बच्चों-युवकों के बैठने का साधन था। जिसका क्षेत्रवासियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।