पीएम के उद्घाटन के चंद घंटों बाद ही लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर पर दो घटनाएं,युवक और ऑटो चालक हुए घायल, सेल्फी के चक्कर.....
जनसंदेश न्यूज़
वाराणसी। लहरतारा - चौकाघाट फ्लाईओवर के उद्घाटन होते ही पहले दिन फ्लाईओवर पर दुर्घटना हो गया। जहां फोर व्हीलर ने ऑटो टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं फ्लाईओवर पर ही एक दूसरी घटना में एक अन्य फोर व्हीलर गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को चंदौली के पड़ाव से 30 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया था। जिसमें चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के का भी उद्घाटन किया था। जिसके कुछ घंटे बाद ही उस पर दो घटनाएं हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर के उद्घाटन के चंद घंटों बाद ही एक फोर व्हीलर व गलत रास्ते पर चलने की वजह से ऑटो चालक में आपस में भिड़ंत हुई जिसमें ऑटो चालक को दुर्घटना में घायल होने के बाद ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
वहीं दूसरी घटना में फ्लाई ओवर के उद्घाटन होने के बाद आम राहगीरों के चलने से ज्यादा सेल्फी लेने वालों की भीड़ फ्लाईओवर पर नजर आई। इसी दौरान फ्लाईओवर पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक बाइक सवार ने एक फोर व्हीलर मे टक्कर मारी। जिसमें वह भी गंभीर घायल हो गया। उसे चिकित्सालय पहुंचाया गया।