पति के दोस्त के साथ पांच बच्चों की मां के थे अवैध संबंध, साथ मिलकर दोनों ने कर दी निर्मम हत्या


जनसंदेश न्यूज़
नईदिल्ली। पांच बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने पति की हत्या की फिर उसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जला दिया। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में हुई घटना के चार दिन बाद पुलिस को मृतक की पहचान 40 वर्षीय बच्चा लाल के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की पत्नी 40 वर्षीय शीला और उसके प्रेमी शकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग खून से सने पत्थर, कागज, साड़ी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
मृतक बच्चा लाल और शकील साथ ही काम करते थे। इसी बीच मृतक की पत्नी शीला और शकील के बीच अवैध संबंध हो गए। दोनों के बीच अवैध संबंध का पता चलने पर बच्चा लाल सोनिया विहार के यमुना खादर झुग्गी में अकेले आकर रहने लगा। इस बीच बच्चा लाल ने कृष्णा विहार में 50 गज का एक प्लॉट खरीद रखा था। 
इसी प्लॉट को लेकर शीला और वकील ने प्लॉट पर कब्जा करने के लिए बच्चा लाल की हत्या की साजिश रख डाली। 
आरोपितो ने बताया कि 23 जनवरी को बच्चा लाल और शकील लाजपत राय मार्केट में काम खत्म कर घर के लिए निकले। शकील उसका पीछा करते हुए युमना खादर के पास पहुंचे। वहां पहले से शीला भी मौजूद थी। वकील ने पीछे से बच्चा लाल पर हमला कर दिया और पत्थर से पीटकर उसकी हत्या कर दी। शव को वहां के कूड़े में ठिकाने लगा दिया।  
छह फरवरी को सोनिया विहार के चौहान पट्टी यमुना खादर में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मृतक के चेहरे को पत्थर से पीटकर क्षतिग्रस्त व जलाया गया था। उसकी पहचान नहीं हो रही थी, पुलिस ने शव को जीटीबी अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया। पुलिस ने पहचान के लिए इलाके में घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ की। 
इस दौरान मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित गंगोली गांव के रहने वाले के रूप में हुई। वहां से पता चला कि मृतक गाजियाबाद के लोनी स्थित कृष्णा विहार में परिवार के साथ रहता था। वह मजदूरी का काम करता था। पुलिस लोनी पहुंची और मृतक की पत्नी से पूछताछ की। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार