खाना बनाते समय हुआ गैस रिसाव, चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी तीन महिलाएं



जनसंदेश न्यूज़
खेतासराय/जौनपुर।  थाना क्षेत्र के जैगहा बाजार में खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गया। जिसकी चपेट में आने से तीन महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लोगों ने फायर बॉक्स से आग पर काबू पा लिया। बुरी तरह झुलसी महिलाओं का इलाज एक निजी चिकित्सालय में कराया जा रहा है। 
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र स्थित जैगहा बाजार में शनिवार की रात एक घर में गैस से खाना बनाते समय गैस रिसाव होने लगा। जब तक महिलाएं कुछ समझ पाती तब तक गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। आग लगने से हड़कम्प मच गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश किया। अन्त में जाकर फायर बॉक्स से आग पर काबू पा लिया गया। बताया जाता है कि तब तक 28 वर्षीय रिंकी पत्नी चन्दन, 33 वर्षीय शोभावती पत्नी अजय व 27 वर्षीय शिखा पत्नी सोनू आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। बुरी तरह से झुलसी तीनों महिलाओं को आनन-फानन क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय लाया गया। जहां पर गम्भीर रूप से झुलसी तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है। 


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार