हर-हर महादेव के नारों से गूंजा एनडीआरएफ परिसर, डीआईजी सहित कार्मिकों ने किया महादेव का जलाभिषेक
जनसंदेश न्यूज़
वाराणसी। महादेव की नगर काशी में महाशिवरात्रि के महापर्व पर एन.डी.आर.एफ ने बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान पूरा एनडीआरएफ परिसर हर-हर महादेव की नारों से गुंजायमान हो गया।
एनडीआरएफ डीआईजी आलोक कुमार सिंह ने गंगा जल, घी, दूध आदि से पूरे विधि-विधान के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया और महाशिवरात्रि के महत्व को एन.डी.आर.एफ कार्मिकों को समझाया। उन्होंने जवानों व स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी और उनके कल्याण के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर एन.डी.आर.एफ के जवानों द्वारा बाबा भोले की आरती की। महादेव के जयकारों से जहां पूरा परिसर गूंज उठा। वहीं दूसरी तरफ पूरा एनडीआरएफ परिसर भक्तिमय होते हुए महादेव के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के समापन में सभी कार्मिकों और अधिकारीयों ने महाशिवरात्रि का प्रसाद ग्रहण की।