धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह से सीएए विरोध में पीड़ित महिलाओं से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी



जनसंदेश न्यूज़
आजमगढ़। नागरिकता संसोधन कानून के विरोध के दौरान पुलिसिया उत्पीड़न की शिकार हुई महिलाओं से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आजमगढ़ पहुंची। काफी देर से उनके आने के इंतजार में खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से लगभग 200 मीटर पहले ही वाहन से उतार लिया। जहां धक्का मुक्की के बीच किसी तरीके से वें कार्यक्रम स्थल पहुंची।
बुधवार की सुबह वाराणसी पहुंचने के बाद कांग्रेस महासचिव सड़क मार्ग से बिलरियागंज और आजमगढ़ पहुंची। इस दौरान उत्साह से भरे कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के गाड़ी के आगे-आगे चलते हुए प्रियंका गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। 
स्वागत में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, अजय कुमार लल्लू, जिला अध्यक्ष गौरव पांडे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक
प्रियंका गांधी वाड्रा के पहुंचने से पहले ही पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हुई। पुलिस ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को धक्का दे दिया। फिर क्या था कांग्रेसी कार्यकर्ता भड़क गए। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह और एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने समझाकर मामले को शांत कराया। 


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा