CAA Protest में महिलाओं के साथ हुई ज्यादती को लेकर मानवाधिकार आयोग जाएंगी प्रियंका गांधी




जनसंदेश न्यूज 
आजमगढ़। जिले में नागरिकता संसोधन कानून (CAA), भारतीय राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) व राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में घायल लोगों से मिलने बिलरियागंज पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का नया कानून किसी संप्रदाय नहीं बल्कि संविधान के खिलाफ है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएए, एनआरसी के विरोध में धरने पर बैठी महिलाएं खुद उठने वालीं थी, लेकिन पुलिस ने जान बूझकर उनके साथ ज्यादती की। रात में पार्क में पानी छोड़ा गया और फिर बर्बर तरीके से लाठीचार्ज की गयी। यह पूरी तरह संविधान व मानवता के खिलाफ है। 



उन्होंने ऐलान किया कि बिलरियागंज में हुए जुल्म के बारे में मानवाधिकार आयोग से नाम सहित शिकायत करूंगी। जिससे कोई भी कोई दोषी बचने न पाए। कहा कि किसी भी हालत में किसी को मनमानी नहीं करने दी जाएगी। दूसरी तरफ प्रियंका गांधी से मिलने के बाद बिलरियागंज की महिलाएं भी काफी हद तक आश्वस्त नजर आयी कि उनके साथ न्याय होगा।


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार