बोलरो की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
जनसंदेश न्यूज
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास शनिवार को भदोही से वाराणसी आ रहे स्कूटी सवार को विपरीत दिशा आ रही बोलरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में अभिषेक कुमार (16) और अक्षय कुमार (15) घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया। वहीं दूसरी ओर मौके को भांप चालक वाहन समेत फरार हो गया। घायल भदोही जिले के बाताये जा रहे हैं।
रंग की बाल्टी रखना महंगा पड़ा
सेवापुरी। कपसेठी थाना से सरावां गांव मे रामजतन कन्नौजिया के दीवार पर रंग की बाल्टी रखवाना महिला को भारी पड़ गया। उसे पड़ोसी ने मारपीट कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार महिला के मकान का रंगरोगन चल रहा था। रंग से भरी बाल्टि उसने रामजतन की दीवार पर रख दी। इस बात से नाराज पड़ोसी रामजतन लाठी डंडे से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया है।