बनारस सेक्स रैकेट की सूचना, छापेमारी करने पहुंची पुलिस, गिरफ्तारी के डर से युवती ने चार मंजिला मकान से लगा दी छलांग, मौत



रवि प्रकाश सिंह 


-सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी के दौरान हुई घटना 
-दो लड़कियां और तीन युवक हिरासत में
-पहले गाड़ी खड़ा करने को लेकर कॉलोनी में हुआ था विवाद
-स्थानीय लोगों की माने तो पिछले 4 महीने से चल रहा अवैध धंधा
वाराणसी। पहड़िया अकथा के संजय नगर कॉलोनी में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची की जानकारी होते ही हड़कम मच गया। बचाव में एक युवती चार मंजिला मकान से छलांग लगा ली। उसे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य युवती घायल है जिसे भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार इस धंधे में मौके पर लड़कियों की संख्या चार से  पांच थी वहीं तीन लड़के शामिल थे। मकान मालिक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन युवकों और दो लड़कियों को कैंट पुलिस थाने लेकर आयी है। पकड़े गए लड़कों की पहचान आनंद सिंह भोजूबीर सिकरौल, सोनू और करन सोना तालाब के रहने वाले हैं। 




जानकारी के अनुसार संजय सिंह उर्फ पप्पू  के चार मंजिले मकान में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना आसपास के लोगों को थी। इधर दो महीने से बाहर से भी लड़कियों के आने जाने का क्रम लगा था। रविवार की देर शाम यहां चार से पांच लड़कियां आयीं थी। तीन बाइक  से तीन युवक यहां पहुंचे थे। इस दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर युवकों और आसपास के लोगों में विवाद हुआ। यहां तक की मारपीट भी हुई। इससे मची भगदड़ के बाद इसकी सूचना 112 पर दी गई। पुलिस के यहां पहुंचने की सूचना किसी तरह लड़कियों को लगी और उनके हाथों गिरफ्तारी से खुद के बचाव में भागने लगी। इस बीच एक युवती चार मंजिले मकान से बागीचे की तरफ कूदी वहीं दो अन्य पीछे के किसी के मकान की छत पर कूद गई। बची दो कमरे में थी, छिप गयीं, जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया। 



15 से 16 कमरे हैं इस मकान में 


जिस  मकान में से धंधा संचालित किया जा रहा था उसमें 15 से 16 कमरे बने हैं। लड़कियों के आने जाने की क्रम जब बढ़ा तो लोगों को यहां गलत धंधा होने की शंका बढ़ने लगी। स्थानीय लोगों की माने तो हर दिन यहां युवती आना जाना लगा रहता था। जानकारी के अनुसार मकान मालिक संजय सिंह उर्फ पप्पू  के दो मकान है जिस मकान में ये लड़किया पायीं गई वहां मकान मालिक नहीं रहता।  


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार