बनारस में सो रही महिला के साथ जबरदस्ती युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनसंदेश न्यूज़
वाराणसी। जैतपुरा के ढेलवरिया में रहने वाली 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार की सुबह पीड़िता ने जैतपुरा थाने पहुंचकर आरोपी अरविंद प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने अरविंद को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता का आरोप है कि रात में वह घर में सो रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला अरविंद जबरदस्ती घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। सुबह होने पर पीड़िता ने परिजनों से आपबीती बताई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। जैतपुरा पुलिस ने धारा 376, 506 और 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा।