वाराणसी में सीएए प्रदर्शनकारियों से मिलीं प्रियंका गांधी


राजघाट (भैंसासुर) पर स्थित रविदास मंदिर में प्रियंका ने किया दर्शन-पूजन


दुधमुंही बच्ची चंपक के माता-पिता सहित कई अन्य समाज कार्यकर्ताओं से भी भेंट



जनसंदेश न्यूज 


वाराणसी। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार लोगों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी को काशी के लोगों ने हाथो-हाथ लिया। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। शुक्रवार की सुबह  वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। उन्होंने पहले राजघाट (भैंसासुर) पर स्थित रविदास मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद वह नाव से गंगा के रास्ते रामघाट पहुंचीं।



भीड़ अधिक होने के कारण नाव पर चढ़ने से पहले आपाधापी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू पानी में गिर गए। बाद में मौके पर मौजूद सुरक्षाकमिर्यों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत संभाला। प्रियंका गांधी दुधमुंही बच्ची चंपक के माता-पिता सहित कई अन्य समाज कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। 19 दिसम्बर को बेनियाबाग में सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान करीब पचास से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार लोगों में चंपक के माता-पिता भी शामिल थे।



प्रियंका गांधी लगातार आंदोलनकारियों के पक्ष में आवाज उठाती रही हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कई ट्वीट के जरिये हमला बोला था। 19 दिसंबर को हुई गिरफ्तारी में दुधमुंही बच्ची चंपक के माता-पिता एकता और रवि भी थे। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि नागरिक प्रदर्शन को दबाने के लिए बीजेपी सरकार ने अमानवीयता दिखाई है।



प्रियंका ने कहा था कि बनारस में कई सारे छात्र, अंबेडकरवादी, गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है। एक परिवार का एक साल का बच्चा अकेले है।शांतिपूर्ण प्रदर्शन की ये सजा। सरकार का व्यवहार हद से बाहर हो चुका है।



Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार