उच्चकों ने महिला का चेन उड़ाया
पीड़ित परिवार ने दी पुलिस को सूचना
सेवापुरी। हाथीडीह गांव में सोमवार की देर रात आवास देने की सूचना देने आए उच्चकों ने महिला का चेन ले उड़े।
जानकारी के अनुसार लालजी सिंह के घर सोमवार को देर रात आवास की चौहद्दी देखने बाइक से आये दो युवकों ने गांव के ही मोहन पांडेय का लड़का बताते हुए घर उनके घर में घुसे। इस दौरान दोनों ने घर की चौहद्दी देखने लगे। उसमें से एक लालजी सिंह की बहू साक्षी सिंह के पास जाकर बैठ गया। इस दौरान उनके गले में लटके चेन को नकली बताते हुए देखने की बात कही। महिला ने गले से चेन निकला उसे दे दिया इस बीच मौका पाकर दोनों बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना लालजी सिंह ने जंसा पुलिस को दी है।
जान से मारने की मिली धमकी, मुकदमा दर्ज
सामनेघाट स्थित शिवाजी नगर निवासी रविशंकर पाठक ने लंका थाने में पड़ोसी के खिलाफ जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी है कि पीड़ित अपने मकान के खाली हिस्से में बारजा ढलवा रहा था। इस दौरान पड़ोसी विजय जायसवाल और चंदा देवी ने उनका बांस बल्ली उखाड़ दी। गाली गलौच करते हुए उसे गोली मारने की धमकी दी। लंका पुलिस मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।