ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से महिला की मौत

 

- गलत दिशा से आ रहा था ट्रैक्टर


 


जनसंदेश न्यूज 


सारनाथ। सिंहपुर स्थित रिंग रोड इन दिनों दुर्घटना हब बनता जा रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती है। लेकिन पुलिस तेज गति से रॉन्ग साइड की ओर से आ रहे ट्रैक्टरों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। इसका ताजा उदाहरण बुधवार को देखने को मिला। ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई एवं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को आशापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृत महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रुस्तमपुर (चौबेपुर) निवासी आशाराम यादव (40) अपनी पत्नी कुसुम (34) के साथ बेनीपुर (सारनाथ) स्थित गैस एजेंसी में कागजात सुधरवाने के लिए स्कूटी से गये थे। बेनीपुर से वापस घर लौटते समय सिंहपुर स्थित रिंग रोड पर रॉंग साइड से ईंट लदा ट्रैक्टर आ रहा था। स्कूटी सवार दंपति को सामने से टक्कर मारा। भागने के प्रयास में तेजी से मोड़ा। इस बीच ईंट लदा ट्रैक्टर का ट्राली स्कूटी सवार सम्पति पर गिर गया। मौके पर पहुचे एनएचएआई के कर्मचारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया।


परिजनों ने गम्भीर रूप से घायल आशाराम यादव को आशापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति चिंता जनक बनी हुई है। आशाराम को चार पुत्री व एक पुत्र है। वह गांव में ही ठेला पर चार्ट की दुकान लगाकर घर का खर्चा चलाते थे। उधर पुलिस ने चालक चोलापुर निवासी अरुण कुमार सहित ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार