बनारस में बोले योगेन्द्र, देश में खड़े होगें 732 शाहीन बाग जैसे आंदोलन
शास्त्री घाट पर नागरिकता अधिकार सम्मलेन में बोलें स्वराज अभियान प्रमुख
जनसंदेश न्यूज़
वाराणसी। शहर के शास्त्री घाट पर सोमवार को आयोजित नागरिकता अधिकार सम्मलेन में स्वराज अभियान के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव पहुंचे। उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमलवार होते हुए कहा कि जल्द ही देश में 732 शाहीन बाग जैसे आंदोलन खड़े होगें और इसका केन्द्र उत्तर प्रदेश होगा।
योगेंद्र यादव ने कहा कि नईदिल्ली के शाहीन बाग ने यह सिध्द कर दिया कि महिलाएं जब सड़क पर उतरती हैं तो यह असली आवाज होती है। अब यह आंदोलन पीछे नहीं हटेगा। जल्दी ही देशभर में 732 शाहीन बाग जैसे आंदोलन खड़े होंगे। इसका केंद्र उत्तर प्रदेश होगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से सरकार के इशारे पर पुलिस ने 20 लोगों की हत्या की और बनारस समेत पूरे प्रदेश में हजारों लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा दिया गया।