ग्राम प्रधान ने पति को धमकाकर पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
जनसंदेश न्यूज़
दुल्लहपुर/गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सवना गांव प्रधान रामायण दुबे के ऊपर दुल्लहपुर थाने में रविवार को 376 का मुकदमा दर्ज किया गया। उनके ऊपर गांव की ही एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में सीओ भुड़कुड़ा महमूद अली खुद पीड़िता महिला के घर पहुंचकर मिल चुके हैं।
सीओ ने बताया कि गांव की ही एक महिला ने दुल्लहपुर थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया था कि एक माह पूर्व ग्राम प्रधान रामनयन दूबे अपने पिता व चार साथियों के साथ रात दस बजे हमारे घर पहुंचकर हमारे पति को डरा धमका कर हमारे साथ दुष्कर्म किए। इस घटना में ग्राम प्रधान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी विवेचना की जायेगी।
सीओ ने बताया कि जमीन व चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। विवेचना के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। वहीं प्रधान के खिलाफ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई को पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं।