ईट भठ्ठे पर मिला किशोर का शव, भड़का आक्रोश, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप



जनसंदेश न्यूज़
रेवती/बलिया। थाना क्षेत्र के गायघाट से सटे विशुनपुरा मौजा में स्थित ईंट-भट्ठा के गड्ढे में एक किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए गायघाट पूर्वांचल बैंक के पास चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही एएसपी संजय कुमार व सीओ अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। 
बताया जा रहा है कि गायघाट निवासी राघवेन्द्र प्रताप सिंह (15) पुत्र उपेन्द्र सिंह का शव शुक्रवार की रात 8 बजे विशुनपुरा मौजा में स्थित ईंट-भट्ठा के गड्ढे में शव मिला। परिजन किशोर की हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस अधिकारियों ने सार्थक आश्वासन देकर करीब दो घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कराया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से छानबीन में जुट गई है। 


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार