महिला पत्रकार व लेखक के साथ विभिन्न विश्वविद्यालयों के आधा दर्जन से अधिक छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर रहे थे यह काम


चौरी-चौरा से राजघाट तक पदयात्रा निकाल रहे थे छात्र




जनसंदेश न्यूज 
गाजीपुर। नागरिक सत्याग्रह पदयात्रा पर निकाले आधा दर्जन से अधिक  युवाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पदयात्रा 2 फरवरी को चौरी चौरा से शुरू हुई थी और पदयात्रा के 190 किलोमीटर पूरे होने के बाद मंगलवार को जिले में पहुंची थी। पदयात्रा दिल्ली के राजघाट में खत्म होना था।
पदयात्रियों के मुताबिक यह यात्रा चौरी-चौरा से इसलिए शुरू की गई क्योंकि यहीं वो जगह थी जहां 1922 में आज से सौ साल पहले अंग्रेजों के खिलाफ हुई हिंसा के कारण गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था। उस दिन ऐसे आजाद हिंदुस्तान की तासीर तय हो गई थी। जहां हिंसा के लिए कोई जगह नहीं थी। फिर चाहे वो हमारा शोषक, हमारा दुश्मन ही क्यों न हो।
करीब आठ से दस लोगों के इस जत्थे की अकेली महिला सदस्य प्रदीपिका सारस्वत ने गिरफ्तार होने से पहले लोगों को बताया कि बीते तीन-चार दिनों से पुलिस उनके आसपास मंडरा रही थी। उनसे यात्रा को लेकर सवाल-जवाब भी किए जा रहे थे। प्रदीपिका खुद एक लेखक और पत्रकार हैं और उनके लेख देश के विभिन्न समाचार माध्यमों में छपते रहते हैं। उन्होंने गिरफ्तार होने से पहले अपने फेसबुक पेज पर भी लिखा है कि कल शाम से लोकल इंटेलीजेंस और पुलिस यात्रियों के चक्कर काट रही है, तस्वीरें खींच रही है, वीडीयो उतार रही है। 
इस बारे में प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि इन सभी लोगों ने पदयात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। सिर्फ आठ दस लोगों की पदयात्रा से प्रशासन को क्या समस्या है। इस पर किसी ने साफ कुछ नहीं कहा है। फिलहाल पदयात्रियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है और मामले में जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं जानकारी के अनुसार जिले की पुलिस ने अन्धंऊ के पास सभी लोगो को गिरफ्तार कर लिया। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गिरफ्तारी के समय काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। ये यात्रा चौरी चौरा से राजघाट दिल्ली तक को प्रस्तावित है। जानकारी के मुताबिक इन पदयात्रा में बीएचयू, दिल्ली विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हैं। इधर नागरिक सत्याग्रह पदयात्रा पर निकले साथियों की जेल भेजने को लेकर पुलिसिया कार्रवाई का स्थानीय कॉंग्रेस पार्टी ने विरोध किया है। 
हिरासत में लिए गए सत्याग्रहियों में मनीष शर्मा, प्रियेश पांडे, प्रदीपिका सारस्वत, नीरज राय, अनंत शुक्ल, मुरारी, राज अभिषेक, शेष नारायण ओझा आदि लोग थे।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार