चेयरमैन पद के उपचुनाव में आएं नतीजे, दोनों सीटों पर भाजपा की करारी हार


रेणुकूट से निशा सिंह व चोपन से फरीदा बेगम चुनी गई नपं अध्यक्ष



जनसंदेश न्यूज़
सोनभद्र। जनपद के रेणुकूट व चोपन में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए उपचुनाव के बाद गुरूवार को चुनाव परिणाम घोषित हो गये। जिसमें रेणुकूट के उपचुनाव में शिव प्रताप सिंह की पत्नी निशा सिंह ने 1586 मतों से विजय प्राप्त की है। वहीं चोपन सीट पर फरीदा बेगम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्यप्रकाश तिवारी को 550 मतों से हराया। 


तहसील परिसर में हुई मतगणना में रेणुकूट सीट से निर्दल प्रत्याशी निशा सिंह तीनों चरणों में आगे रही। पहले चरण में निशा सिंह को 1597, अनिल सिंह को 875, भाजपा प्रत्याशी शारदा खरवार को 26 व राजपति साहनी को 16 मत प्राप्त हुए। इस तरह पहले चरण में निशा सिंह 722 मतों से आगे रही। दूसरे चरण में निशा सिंह को 1463 मत, अनिल सिंह को 789 मत, शारदा खरवार को 20 मत व राजपति साहनी को 18 मत मिले। तीसरे व अंतिम चरण की मतगणना में निशा सिंह को 416 मत, अनिल सिंह को 226 मत, शारदा खरवार को 5 मत मिले। तीनों चरणों में निशा सिंह को 3476 मत व उनके प्रतिद्वन्दी अनिल सिंह को 1890 मत ही मिले। इस प्रकार निशा सिंह 1586 मतों विजयी रहीं।



फरीदा बेगम ने भाजपा प्रत्याशी को दी मात
इसी प्रकार चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में फ़रीदा बेगम ने सत्यप्रकाश तिवारी को 550 मतों से हराया। चुनाव में खड़ी निर्दल प्रत्याशी फरीदा बेगम को 2873 मत व भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश तिवारी को 2323 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार फरीदा बेगम ने 550 मतों से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में मात दी। चुनाव में विजयी प्रत्याशी निशा सिंह ने रेणुकूट की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत की जनता ने जो सम्मान दिया हैं वें इस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और अपने पति बबलू सिंह के सपने को पूरा करूंगी।


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार