ओमप्रकाश राजभर और उनके प्रतिनिधि पर जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप

 


पूर्व मंत्री की शिकायत पर गिरफ्तार हुआ था युवक


साक्ष्य के तौर फेसबुक वॉल पर दर्जनों लोगों की टिप्पणी को किया पेश



जनसंदेश न्यूज 
कासिमाबाद/गाजीपुर। पूर्व मंत्री एवं जहूराबाद से विधायक सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एवं उनके प्रतिनिधि के खिलाफ सुनील कुमार पांडेय ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गुरूवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग किया है।
थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम निवासी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि फेसबुक एवं व्हाट्सएप पर लगातार पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर व प्रतिनिधि रामजी राजभर द्वारा जान से मारने की धमकी मिल रही थी। थाना में दिए गए तहरीर में बताया कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर को 14 मई को अपने मोबाइल फोन से क्षेत्र की जटिल समस्याओं एवं कोरोना महामारी के विषय में अवगत करा रहा था। लेकिन पूर्व मंत्री व जहुराबाद विधायक हमें गालियां देने लगे। जबकि हमने विधायक की गरिमा को देख कर शांत रहने में ही अपनी भलाई समझी। 
विधायक के लोगों द्वारा मुझे बार-बार धमकी दिया जा रहा है तथा गोली मारने की बात की जा रही है। ऐसे में मेरा परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है। साक्ष्य के आधार पर विधायक प्रतिनिधि राम जी राजभर का फेसबुक वॉल पर दर्जनों लोगों द्वारा सुनील कुमार पांडेय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, गाली, जान से मारने की धमकी आदि की टिप्पणी की गई है को अपने प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न किया है। 
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि सुनील कुमार पांडेय का प्रार्थना पत्र मिला है। उसकी जांच कराई जा रही है। आपको बता दें कि सुनील कुमार पांडेय के खिलाफ पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश राजभर ने बीते 16 मई को फोन पर जान से मारने की धमकी एवं गाली गलौज करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसके बाद पुलिस ने सुनील कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
 
 


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

चकिया प्रीमियर लीग के फाइनल में केजीएन क्लब ने धनावल को दी शिकस्त, यह रहे मैच के हीरो

काशी विद्यापीठ में शोध के लिए निकलेगा आवेदन, अब साल में दो बार होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा