भाजपा ने इस युवा नेता को बनाया जल संरक्षण जिला मंत्री, लोगों में हर्ष
जनसंदेश न्यूज़
घूरपुर/प्रयागराज। शनिवार के दिन युवा समाजसेवी अभिषेक सिंह पटेल को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा, जल संरक्षण के जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। युवा नेता को जिला महामंत्री नियुक्त किये जाने से लोगों में हर्ष है। कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
यमुनापार के घूरपुर क्षेत्र के कोयलीतारा मनकवार निवासी युवा समाजसेवी अभिषेक सिंह पटेल को शनिवार के दिन पार्टी के यमुनापार जिला अध्यक्ष नहुष त्रिपाठी ने यमुनापार जिलामंत्री पद नियुक्त किया है। इसकी जानकारी पर क्षेत्र के लोगों सहित भाजपाइयों को मिलते ही कई लोगों ने उनको बधाई दी। जिसमें वरिष्ठ नेता रमाकांत विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष जसरा नन्दीश्वर त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी, भूपेंद्र पाठक, अशोक तिवारी, वीरेंद्र पाठक, बच्चा मालवीय, एसपी सिंह आदि लोग शामिल रहे।