शराब की दुकान पर लूट और हत्या करने का प्रयास करने वाले बदमाश चढ़े हत्थे
जनसंदेश न्यूज़
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा स्थित शराब की दुकान पर लूट और हत्या के प्रयास में शामिल युवक बुधवार की रात मथेला नहर पुलिया के पास बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से लुट में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में मामले का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि बलुआ पुलिस बुधवार की रात चहनियां चौराहे पर गश्त कर रही थी। तभी करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि शराब के ठेके पर लूट और हत्या का प्रयास करने वाला युवक पपौरा की तरफ से सफेद रंग की अपाची बाइक से आ रहा है। इसपर पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे मथेला नहर पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में शामिल बाइक बरामद किया गया।
पकड़ा गया बलुआ थाना क्षेत्र के बीसापुर निवासी विनय प्रकाश उर्फ बंटी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि घटना के समय अपने साथियों के साथ अपाची मोटरसाइकिल पर बैठकर शराब ठेका पर गए। तीनों एक साथ बीयर की दुकान के काउंटर के सामने पहुंच गए और बकाटू ने सेल्समैन के उपर तमंचा लगाकर धमकाते हुए दुकान का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद तीनों बीयर के दुकान के अंदर घुस गए।
सेल्समैन को एकलात मारा तो वह डर के मारे दुकान से निकलकर भाग गया और आशुतोष उर्फ चिटकू यादव ने दुकान से पांच हजार रुपया बीयर की बोतल लेकर बाहर निकले। तभी बकाटू ने तमंचे से फायर कर दिया और गोली उधम सिंह यादव को लग गई। इसके बाद तीनों उसी बाइक पर बैठकर तमंचे से फायर करते हुए भाग निकले। पुलिस टीम में बलुआ थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह, मोहन प्रसाद के अलावा पुलिस कर्मी अरविंद भारद्वाज, बृजेश चौधरी, विनोद सिंह, राकेश यादव, उमेश यादव शामिल रहे।