पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित इस खिलाड़ी के जीजा ने विधान भवन के सामने लगाई खुद को आग, साली पर लगाए गंभीर आरोप


जनसंदेश न्यूज़
लखनऊ। विधान भवन के सामने उस समय हड़कंप मच गया। जब प्रसिध्द पर्वतारोही और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित अरूणिमा सिन्हा (Arudima singha) के जीजा ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पर्वतारोही के जीजा का आरोप था कि उनकी साली ने उनके साथ कंपनी में हिस्सेदारी को लेकर धोखाधड़ी किया है। वहीं दूसरी तरफ अरूणिमा सिन्हा ने भी उन्हें कंपनी के नाम पर जालसाजी का आरोप लगाया है।
सरोजनीनगर की सैनिक विहार कालोनी में अरुणिमा सिन्हा के जीजा ओम प्रकाश गुरुवार सुबह विधान भवन पहुंचे और आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ओम प्रकाश को सिविल अस्पताल ले आयी। यहां पूछताछ में ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि वह 25 जनवरी से सरोजनीनगर थाना के चक्कर काट रहा है। ओम प्रकाश ने अरुणिमा सिन्हा और उनके पति गौरव सिंह पर धोखाधड़ी व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत करने पर सरोजनीनगर पुलिस ने आज तक कोई बयान दर्ज नहीं किया। 
वहीं दूसरी तरफ पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने बताया कि जब वह 2018 में अर्टांटलिका गई और दो महीने बाद वापस लौटी। तब तक जीजा ओम प्रकाश ने फर्जी तरीके से अरुणिमा सिन्हा इवेंट मैनेजमेंट के नाम से संस्था बना दी। उसे स्किल इंडिया प्रोग्राम से भी मान्यता दिला दी। तब भी मैंने जीजा से ऐसा फर्जीवाड़ा करने से मना कर दिया। जीजा नहीं माना तो अपने नाम से बनी कंपनी का संचालन धोखाधड़ी रोकने के लिए मैंने अपने हाथ में ले लिया। इसमें ओम प्रकाश की कोई हिस्सेदारी नहीं थी। 


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

चकिया प्रीमियर लीग के फाइनल में केजीएन क्लब ने धनावल को दी शिकस्त, यह रहे मैच के हीरो

काशी विद्यापीठ में शोध के लिए निकलेगा आवेदन, अब साल में दो बार होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा