आॅटो सवार महिला से छिनैती
बाइक सवार दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
बैग में दस हजार नकद और 60 हजार के थे गहने
जनसंदेश न्यूज
वाराणसी। सिगरा थान्तर्गत वसुंधरा कॉलोनी के समीप शुक्रवार की रात नौ बजे बाइक सवार बदमाश महिला यात्री का बैग लेकर भाग निकले। शिकायत पर पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि बदमाश पुलिस की पकड़ से काफी दूर निकल चुके थे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया।
बौलिया निवासी संजय सिंह की पत्नी किरण सिंह गाजीपुर से लौट रही थी। वह आॅटो बौलिया जा रही थी, वसुंधरा कॉलोनी के समीप रात्रि नौ बजे दो बाइक सवार महिला को निशाना बनाते हुए उसका बैग छीनकर फुलवरिया की तरफ भाग निकले। घटना की शिकार महिला ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। किरण सिंह के अनुसार बैग में 10 हजार रुपये नगद और लगभग 60 हजार रुपए के गहने थे।